अम्बेडकरनगर: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आमजन के चोरी व गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के आदेशानुसार पुलिस कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल टीम (सर्विलांस सेल) द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न जगहों से कुल 162 अदद मोबाइल (कीमत करीब 25 लाख 11 हजार रूपये) को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल धारकों को मोबाइल प्राप्त करने हेतु सूचित किया गया।
चोरी व गुम हुए मोबाइल बरामदकर्ता मोबाइल रिकवरी सेल टीम में प्रभारी सर्विलांस एसआई प्रभाकान्त तिवारी, मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव,आरक्षी अंकुर यादव, आरक्षी अंकित कुमार शामिल रहे। बुधवार को एसपी केशव कुमार के निर्देश पर एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व पूर्वी श्याम देव ने मोबाइल मालिकों को उनका मोबाइल वापस किया गया।




