अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली पुलिस ने टांडा व हंसवर थाना पर दर्ज चोरी के मुकदमों का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ व एडिशनल एसपी विशाल पांडेय के निर्देश पर सीओ टांडा शुभम कुमार की निगरानी में टांडा कोतवाली पुलिस ने सघन अभियान चला कर मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी की बाइक, बाइक का कटा इंजन, पायल, नाक की नथ बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 24 वर्षीय मो.हसनैन पुत्र रोशन ज़मीर निवासी मौलवी टोला तलवपार थाना अलीगंज, 35 बर्षीय शम्सुल हक उर्फ बुद्धू पुत्र अली हसन निवासी सकरावल पश्चिम कोतवाली टांडा व 17 वर्षीय मो.नफीस उर्फ गुड्डू पुत्र स्व.मो.नज़ीर निवासी कश्मिरिया चौराहा नई बस्ती थाना अलीगंज शामिल हैं। टांडा कोतवाली प्रभारी (क्राइम) निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि टांडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गाँव से गत 11 अगस्त की रात्रि में गायब हुई बाइक संख्या यूपी 45 ए.डी 3177 को बरामद किया गया है जिस सम्बन्ध में टांडा कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 262/24 का खुलासा किया गया है तथा हंसवर थानाक्षेत्र के आरिबापुर गाँव में गत 30/31 जुलाई की रात्रि में हुई चोरी के सम्बंध में दर्ज मुकदमा 189/24 का खुलासा करते हुए चांदी की पायल व नाक की नथ बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरिबापुर गाँव से चोरी अन्य आभूषणों को चोरों द्वारा बेचा जा चुका है तथा बरामद हुआ बाइक का कटा इंजन वाली बाइक कश्मिरिया से चोरी की गई थी।
बहरहाल टांडा कोतवाली पुलिस ने कई चोरियो का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।






