WhatsApp Icon

130वां उर्स चिश्ती गौहरी का कल से होगा आगाज़, बहुक़ीमती तबर्रुक़ातों की होगी ज़ियारत

Sharing Is Caring:

चार दिनों तक रहेगी सैयद ख्वाजा गौहर अली शाह चिश्ती कश्मिरिया टांडा के उर्स की धूम

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के कश्मिरिया पर स्थित प्राचीन दरगाह सैयद ख्वाजा गौहर अली शाह चिश्ती (गौहर अली बाबा) का चार दिवसीय वार्षिक उर्स रविवार से शुरू होगा जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।


उक्त जानकारी दरगाह गौहर शाह के सज्जादा नशीन सरफराज शाह चिश्ती ने देते हुए बताया कि उर्स चिश्ती गौहरी अपनी कदीमी रिवायत के मुताबिक 29, 30, 31 दिसंबर व 01 जनवरी तक मनाया जाएगा जिसमें 29 जनवरी बाद नमाज़ मगरिब गुस्ल मजार शरीफ होगा और बाद नमाज़ ईशा नातिया प्रोग्राम रहेगा जो देर रात तक चलेगा।
उर्स के दूसरे दिन 30 दिसंबर बाद नमाज़ असर संदल जो कि दरगाह से निकल कर कश्मीरिया पुलिस चौकी के बगल से होते हुए फकीरों के साथ पूरे शहर का गस्त करती है।
बाद नमाज़ मगरिब कुल शरीफ बाद नमाज़ ईशा महफिल समा (कव्वाली) का प्रोग्राम रहेगा जो देर रात तक चलता है। 31 दिसंबर बाद नमाज़ मगरिब गागर बाद नमाज़ ईशा महफिल मिलाद शरीफ जिसमें सरकार मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के प्राचीन तबर्रुकात की जियारत कारवाई जाएगी।
उर्स के अंतिम दिन 01 जनवरी 2025 बाद नमाज़ असर खिरका पेशी सज्जादा नशीन सरफराज शाह चिश्ती और उसके बाद बहु कीमती तबर्रुकात गौहरी की जियारत कारवाई जाएगी।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.