अम्बेडकरनगर: उर्दू साहित्य हिंदी अदब सोसाइटी द्वारा बसखारी में स्थित एसबी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आगामी 29 नवम्बर को 11वां ऐतिहासिक ऑल इण्डिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम ‘एक शाम राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सौहार्द के नाम’ आयोजित किया जा रहा है।
ऑल इण्डिया मुशायरा व कवि सम्मेलन के कन्वीनर एसबी नेशनल इंटर कालेज के मैनेजर सैय्यद फैज़ान अहमद एडवोकेट (चाँद) ने बताया कि 29 नवम्बर की रात्रि में आयोजित भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता सैय्यद सलाहुद्दीन किछौछवी व संचालन प्रसिद्ध शायर नदीम फर्रुख करेंगे। श्री फैज़ान ने बताया कि बसखारी की धरती पर 11 वां अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन ऐतिहासिक होने जा रहा है जिसमें मुम्बई के प्रसिद्ध शायर शकील आज़मी व लता हया, जौहर कानपुरी, शबीना अदीब, कुँवर जावेद कोटा, संतोष कुमार सिंह पीसीएस, जहाज देवबंदी, रुबीना अयाज लखनऊ, भूषण त्यागी बनारस, बिहारीलाल अम्बर, शादाब आज़मी, विभा सिंह सहित कई प्रख्यात शायर व कवि प्रतिभाग करेंगे। उक्त भव्य मुशायरा व कवि सम्मेलन की तैयारियां जारी है।




