लखनऊ/अम्बेडकरनगर: मंगलवार देर शाम शासन द्वारा प्रदेश के 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है जिसमें अम्बेडकर नगर के मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा भी शामिल हैं।
तबादला सूची के अनुसार प्रेम प्रकाश मीणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंदौली को अपर मुख्य जरीपालक अधिकारी (यूपीसीडा) कानपुर बनाया गया है।
फिरोजाबाद नगर निगम की नगर आयुक्त श्रीमती प्रेरणा शर्मा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के पद पर भेजा गया है।
अम्बेडकरनगर मुख्य विकास अधिमारी घनश्याम मीणा को फिरोजाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
बांदा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को अंबेडकरनगर जनपद के सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) मनोनीत किया गया है।
सहारनपुर मगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को संयुक्त प्रबंध निदेशक (उ.प्र) जल निगम नगरीय बनाया गया है।
रामपुर की मुख्य विकास अधिलारी सुश्री गजल भारद्वाज को नगर निगम सहारनपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।
वाराणसी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल को रामपुर का मुख्य विकास अधिकारी मनोनीत किया गया है।
कुशीनगर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोहरा को बिजनौर का सीडीओ बने गया है।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद को मेरठ के अपर आयुक्त बनाया गया है।
ऊर्जा विभाग के सचिव, नेडा व विशेष सचिव अनिल कुमार को यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ के एम डी बने गया है।
लखनऊ नगर पूर्वी के अपर जिलाधिकारी खेम पाल सिंह अपर आयुक्त एवं उपनिबंधक (प्रशासन) सहकारिता बनाया गया है।


