WhatsApp Icon

आगामी 03 जनवरी तक चलेगा विटामिन ए की खुराक पिलाने का कार्यक्रम, सीएमओ ने किया शुभारंभ

Sharing Is Caring:

 

विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का जनपद स्तरीय उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा विटामिन ए की खुराक पिलाकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर ऐनवां टांडा पर किया गया। यह कार्यक्रम 04 दिसंबर से 03 जनवरी 2025 तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम अंतर्गत 09 माह से 05 साल तक सभी बच्चों को टीकाकरण सत्र स्थल पर विटामिन ए की खुराक निर्धारित डोज के अनुसार एएनएम के द्वारा पिलाई जाएगी। विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है। 09 माह से 05 साल तक की बच्चों की ड्यू लिस्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा बनाई जाएगी जिसका मोबिलाइजेशन आशा के द्वारा सत्र स्थल पर किया जाएगा। संपूर्ण ब्लॉक टांडा कुल लक्ष्य 49 हजार 33 बच्चों का है। पूरे जनपद में 02 लाख 90 हजार 400 बच्चों को कार्यक्रम से आच्छादित किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉक्टर मारकंडे अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा डॉक्टर दिनेश कुमार वर्मा एफएमजे संस्था से जिला कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र सिंह , यूनिसेफ से डीएमसी श्रीमती आरती यादव, बीसीपीएम राजेश जायसवाल एवं संबंधित क्षेत्र के सीएचओ, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी उपस्थिति रही। उक्त जानकारी डॉ मार्कण्डेय प्रसाद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गज है।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.