WhatsApp Icon

भाजपा नेता व प्रधान पति की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु से शोक की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालापुर ग्राम सभा की प्रधान के पति अरूण कुमार शुक्ल के अकबरपुर ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गण काफी दुःखी, आहत और स्तब्ध हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अरूण कुमार शुक्ल के दुर्घटना में मृत्यु पर दुःख और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि आज हमने एक लोक प्रिय नेता और अपना संघर्षी साथी खो दिया है। जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया है। भारतीय जनता पार्टी नेता के दुर्घटना में हुई मृत्यु से आहत और दुःखी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह और रमाशंकर सिंह ने भी श्री शुक्ल के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि हमने एक बहुत ही अच्छा भाजपा नेता और नेक इंसान को खोया है जिससे हमें बहुत दुख पहुंचा है। पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व सदस्य के के मिश्र, विधान सभा कटेहरी के पूर्व प्रत्याशी अवधेश दुबे, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, विमलेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद्र गुप्त, चंद्र प्रकाश वर्मा, सुमन पांडेय, जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी, बाबा राम शब्द यादव, अमरेन्द्र कांत सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दिलीप पटेल, दीपक तिवारी, इंद्रेश निषाद, शिवपूजन राजभर, सभासद हिमांशु गुप्त, अतुल वर्मा, ज्ञान कुमार मोदनवाल, अकबरपुर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, टाण्डा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष सदा राम वर्मा, भाजपा नेता कमलेश मौर्य ने भी भाजपा नेता के दुर्घटना में मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया है।

अन्य खबर

रक्तदान से जीवनदान की मिसाल: जलालपुर में एक दर्जन से अधिक रक्तवीरों ने बढ़ाया मानवता का मान

सावधान: होमगार्ड भर्ती के नाम पर ठगी का जाल! अंबेडकरनगर पुलिस का सख्त अलर्ट

शीतलहर का कहर जारी, बेघरों के लिए संजीवनी बना टांडा नगर पालिका का रैन बसेरा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.