WhatsApp Icon

दुपट्टे से झूलता मिला था विवाहिता का श, पति समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र में दुपट्टा से झूलती मिली विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम को मेहंदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया, और दूसरी तरफ मृतिका सीमा के पति सहित सास, देवर व देवरानी के खिलाफ क्रूरता व आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


बताते चलेंकि हंसवर थानाक्षेत्र के नैकीपुरा में शुक्रवार देर शाम 33 वर्षीय सीमा पत्नी दिनेश का शव दुपट्टा के सहारे संदिग्ध हालत में झूलता हुआ बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतिका के परिजनों ने सीमा पर क्रूरता करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मृतिका की भाभी रेखा पत्नी स्व.शिव शंकर निवासी सुतहरपारा थाना जहांगीर गंज की तहरीर पर मुकदमा संख्या 02/26 धारा 85 व 108 बीएनएस के तहत पति दिनेश, सास तारा देवी, देवर इंद्रेश व देवरानी कंचन लता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतिका सीमा के शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!