WhatsApp Icon

रक्तदान से जीवनदान की मिसाल: जलालपुर में एक दर्जन से अधिक रक्तवीरों ने बढ़ाया मानवता का मान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सामाजिक संस्था केयर इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को जलालपुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानवता की मिसाल पेश की। कुल 13 रक्तवीर युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक योगदान दिया।


यह रक्तदान शिविर आनारा देवी सेवा संस्थान के अध्यक्ष समीर चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसे सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए केयर इंडिया फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल के रूप में संपन्न कराया।
शिविर संयोजक मोहम्मद इसहाक अंसारी ने बताया कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी का जीवन बचता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
शिविर में कुल 18 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 13 युवाओं को फिट पाया गया। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों में अभिषेक मौर्य, रमाकांत पटेल, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद सलमान, सुधांशु जायसवाल, शिवपूजन सिंह, मोहम्मद शरीक्यू, जितेंद्र कुमार, अनुराग बरनवाल, अर्शे आलम, दीपचंद्र सोनी, अंजनीलाल सोनी एवं कृष्ण कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से समीर चौधरी, सुशील जायसवाल, राजकुमार सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रक्त केंद्र से आए डॉ. महेश यादव, काउंसलर मोहम्मद शमीम, लैब टेक्नीशियन नवीन दीक्षित, अमित गुप्ता, विपुल यादव, पंकज एवं धीरेन्द्र का विशेष सहयोग रहा।
अंत में केयर इंडिया फाउंडेशन ने सभी रक्तवीरों, चिकित्सकीय टीम और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.