WhatsApp Icon

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बकरीद पर्व को लेकर टाण्डा प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाते हुए साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नगर पालिका के मदनी हाल में कोतवाली टाण्डा और अलीगंज थाना की संयुक्त पीस कमेटी बैठक में पुलिस और प्रशासन ने खुले में कुर्बानी, मलबों के खुले परिवहन और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने दो टूक कहा कि “पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाएं, लेकिन कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो सीधी कार्रवाई होगी।” उन्होंने साफ किया कि खुले में कुर्बानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कुर्बानी के मलबों को बिना ढके ले जाते पाए जाने पर भी कार्रवाई तय है।

कोतवाल टाण्डा ने बताया कि नैपुरा स्थित एकता मैदान में लगने वाली जानवरों की मंडी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। किसी भी तरह माहौल खराब करने या तनाव फैलाने की कोशिश करने वालों को तुरंत हिरासत में लिया जाएगा।

अलीगंज थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की बात कहते हुए चेतावनी दी कि अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या धार्मिक माहौल बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा। बड़ी ईदगाह समेत सभी संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

उधर टाण्डा चेयरमैन शबाना नाज़ ने बकरीद के दौरान लगातार तीन दिन पानी सप्लाई कराने का निर्देश जारी किया है। नगर पालिका प्रशासन को सफाई, चूना छिड़काव और मलबा निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीएस शमसाद जुबैर ने बताया कि मलबों को दफनाने के लिए गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं और विशेष वाहन भी लगाए जाएंगे ताकि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैले।

सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने साफ कहा कि “कुर्बानी के मांस और मलबों को खुले में लेकर घूमना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।” वहीं एसडीएम डॉ. शशि शेखर ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि सौहार्द बिगड़ने न पाए। पहली बार नगर पालिका हाल में हुई इस बड़ी संयुक्त पीस कमेटी बैठक में सभासदों, धार्मिक नेताओं और संभ्रांत लोगों की भारी मौजूदगी रही।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!