WhatsApp Icon

किछौछा में हज़रत अली की जयंती पर आज से होगा दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन, देशभर से उलेमा होंगे शामिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हज़रत अली की जयंती के अवसर पर आज जश्ने विलादत फातेह-ए-खैबर का भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन जामिया बीबी सुल्तां खातून लिलबनात, बसखारी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत रात 08 बजे से होगी और उक्त स्थान पर रविवार की रात्रि में जश्ने रिदाए फ़ज़ीलत एवं आलमियत हिफ़्ज़-ओ-क़िरात के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होगा।


यह आयोजन मौलाना सैय्यद अनीस अशरफ अशरफीउल जिलानी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम की देखरेख मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ अशरफीउल जिलानी द्वारा की जा रही है, जबकि नेतृत्व सैय्यद मोहम्मद अशरफ संभाल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना सैय्यद रईस अशरफ अशरफीउल जिलानी (गुजरात) करेंगे। मंच संचालन मौलाना शरीफुल हक सुब्हानी जहांगीरगंज करेंगे।
कार्यक्रम में आमिर मियां प्रयागराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ताओं के रूप में मुफ्ती हम्माद रज़ा रज़वी मुरादाबाद, मुफ्ती रिज़वान अजहरी किछौछा, मुख्तारुल हसन और निसार अहमद निज़ामी संतकबीरनगर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
धार्मिक आयोजन के साथ-साथ नात ए पाक और तकरीर का भी विशेष आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अहमद अल-फताह फैज़ाबादी, मौलाना असलम वारसी, जैन औरंगाबादी, उबैद रज़ा अज़ीज़ी, अली रज़ा फैज़ी और हेलाल टांडवी सहित कई प्रसिद्ध शायर और नात ख्वां अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजन समिति के सदस्य जावेद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि इसी क्रम में 04 जनवरी, रविवार की रात 08 बजे उसी स्थान पर जश्ने रिदाए फ़ज़ीलत एवं आलमियत हिफ़्ज़-ओ-क़िरात के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था की प्रधानाचार्या परवीन फ़ातिमा के मार्गदर्शन में संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।
इस अवसर पर मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ अशरफीउल जिलानी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!