WhatsApp Icon

विभिन्न स्थान पर चले एन्टी रोमियों अभियान से शोहदों व मनचलों में मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:


अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ पूरे जनपद में ज़बरदस्त अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं को समुचित सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में भी पुलिस काफी सराहनी कार्य कर रही है जिससे महिलाएं निर्भीक होकर कहीं भी बिना डरे ही आ जा सकें। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने शनिवार को अकबरपुर व टांडा कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एन्टी रोमियों अभियान चलाया जिससे मनचलों व शोहदों में हड़कम्प मच गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर व तहसील तिराहा तथा टांडा नगर के ज़ुबैर चौराहा पर जबरदस्त अभियान चलाया गया। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि महिलाएं कहीं भी बेखौफ होकर आ जा सके इसके लिए एन्टी रोमियों का विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत शनिवार को 22 मनचले किस्म कर शोहदों को रोकर उनसे पूंछ की गई तथा उनका नाम व पता रजिस्टर में दर्ज किया गया तथा इस दौरान बिना मास्क के चलने वाले 12 लोगों की चालान कर उनसे जुर्माना भी उसूला गया।आपको बताते चलें कि नगरीय क्षेत्रों व बाज़ारों में आने जनाए वाली महिलाओं पर छींटाकसी करने वालों के खिलाफ महिला थाना की पुलिस टीम ने एन्टी रोमिगो अभियान शुरू किया है जो पूरे जनपद में कहीं भी कभी भी पहुंच कर जांच करेगी और मनचलों व शोहदों पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए महिलाओं को निर्भीक बनाने तथा उनको पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। महिला पुलिस की कार्यवाही की जहां संभ्रांत लोगों व महिला संगठनों ने सराहना किया है वहीं मनचलों व शोहदों में खलबली मच गई है।

अन्य खबर

थॉमस बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

जमीयत में लंबे समय की सक्रियता का मिला सम्मान, हाजी शमसुद्दीन जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, बधाइयों का दौर जारी

पूर्वांचल के ऐतिहासिक मेला गोविंद साहब में प्रसाद के नाम पर बिक रहा है ज़हर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.