WhatsApp Icon

एसएमएसई कंसल्टेंट तन्वी तनेजा ने टाण्डा सीएफसी का किया निरीक्षण, पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में वस्त्रोद्योग की महत्वपूर्ण योगदान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजधानी से आई टीम ने टाण्डा में संचालित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का निरीक्षण करते हुए वस्त्र उद्योग को नई दिशा देने का काम किया है।

आपको याद दिलाते चलेंकि केंद्र व प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के तहत अम्बेडकरनगर को कपड़ा उत्पादन के लिए चयमित किया गया है। कपड़ा उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाण्डा नगर के नैपुरा में सरकार द्वारा कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का संचालन भी शुरू किया गया है जहाँ कपड़ा उत्पादन से जुड़ी समस्याओं से आम बुनकरों को भी प्रशिक्षित किया जाता है।


सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) कंसल्टेंट/लखनऊ परियोजना अधिकारी तन्वी तनेजा मंगलवार को टाण्डा सीएफसी पहुंच कर वस्त्र उत्पादन का निरीक्षण कर विजिटर बुक में सरहाना लिखा।

एमएसएमई कंसल्टेंट तन्वी तनेजा के साथ उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग एच पी मौर्य, अजय शर्मा, अखिलेश पटेल, रवि रंजन मौजूद रहे। उक्त टीम द्वारा टाण्डा टैक्सटाइल एसोसिएशन के निदेशक कासिम अंसारी, हाजी ग्यास अंसारी, कमरुज्जमा, महमूद आलम, ज़फर आलम, अबसार आलम, सुहैल अहमद के साथ बैठक कर कपड़ा उत्पादन में आने वाली समस्याओं के सम्बंध में चर्चा हुई जिसमें बुनकर समुदाय द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत फ्लैट रेट योजन के रेट को कम करने की अपील किया। श्रीमती तनेजा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने व पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य प्राप्त करने में कपड़ा उत्पादन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!