WhatsApp Icon

जमीयत में लंबे समय की सक्रियता का मिला सम्मान, हाजी शमसुद्दीन जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, बधाइयों का दौर जारी

अम्बेडकरनगर: जमीयतुल उलेमा अम्बेडकर नगर इकाई में संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए हाजी शमसुद्दीन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाजी शमसुद्दीन की नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।


नवनियुक्त उपाध्यक्ष हाजी शमसुद्दीन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर जमीयतुल उलेमा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हाजी शमसुद्दीन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
उक्त मौके पर जमीयत उलेमा के जिलाध्यक्ष मौलाना एहतेशामुलहक व जरनल सेक्रेटरी मौलाना फसीउज्जमा सहित मौलाना रेहान हलीमी, मो.आमिर सिद्दीकी आदि ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष हाजी शमसुद्दीन को फूलों की माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया।

अन्य खबर

उमस भरी गर्मी से स्कूलों में मासूम बेहाल! अभिभावकों ने उठाई आवाज, डीएम से समय बदलने या अवकाश बढ़ाने की मांग

640वें उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर उमड़ेगा अकीदत का सैलाब: प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम

ब्लड बैंक में A और B पॉजिटिव का ‘ब्लड क्राइसिस’! युवाओं ने बचाई मरीजों की सांसें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.