WhatsApp Icon

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में कम्बल वितरित कर मनाया पुत्र आदित्य पटेल का जन्मदिन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बेटे आदित्य पटेल के जन्मदिन को बेसहारा जरूरतमंद और परिवार से उपेक्षित वृद्धाजनों के बीच दहीरपुर में संचालित वृद्धा आश्रम पहुंचकर मनाया। वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच कम्बल का वितरण करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि आप सब अपने आप को कभी भी असहाय ना मानिएगा, कपिल देव वर्मा को अपना बेटा मानकर आवश्यकता पड़ने पर टेलीफोन करके अपनी समस्या को बता सकते हैं और मैं हर संभव प्रयास करके उसे दूर करने का प्रयास करूंगा।

भाजपा नेता के प्यार दुलार और सहयोग को देखकर वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्ग जन काफी आह्लादित दिखे बेटे आदित्य ने उपस्थित सभी बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी बृद्धजनों ने आदित्य पटेल को जन्मदिन की शुभकामनायें व बधाई दी। इस अवसर पर आश्रम प्रबन्धक सत्य प्रकाश शुक्ला राधेश्याम उपाध्याय इंद्रेश वर्मा सहित सभी आश्रम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!