WhatsApp Icon

थॉमस बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: संत थॉमस बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च द्वारा क्रिसमस पर्व को भव्य और श्रद्धामय वातावरण में हैप्पी क्रिसमस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद केक कटिंग कर एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म की कथा सुनाई गई।
इस मौके पर फादर नेबुलाल ने अपने संदेश में कहा कि यीशु मसीह का जन्म प्रेम, त्याग, शांति और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव, मानवता और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। फादर ने कहा कि क्रिसमस हमें नफरत छोड़कर प्रेम का मार्ग अपनाने की सीख देता है।


कार्यक्रम के अंत में विशेष प्रार्थना के साथ देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की गई। चर्च प्रबंधन की ओर से आए हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!