WhatsApp Icon

भव्य समारोह आयोजित कर दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई विदाई

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी अमर नाथ रॉय व अपर उप जिलाधिकारी दिलीप कुमार के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए विदाई समारोह में कलेक्ट्रेट में संचालित समस्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। जिलाधिकारी श्री मिश्र ने अपर जिलाधिकारी अमरनाथ रॉय व अपर उप जिलाधिकारी दिलीप कुमार को माला पहना कर सफलतापूर्वक सर्विस पूरी करने की बधाई दिया तथा श्री मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्तित्व के धनी व कुशल नेतृत्व के संचालक अपर जिलाधिकारी अमर नाथ रॉय व अपर उप जिलाधिकारी दिलीप कुमार रॉय की कमी अधिकारियों सहित जनपद वासियों को भी खलेगी। श्री मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने दोनों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की दीर्घ आयु की कामना करते हुए भाव विभोर विदाई दिया। उक्त जानकारी जिला सूचना कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गया।

अन्य खबर

अकबरपुर नगर पालिका बोर्ड ने लगभग 18 लाख रुपये लाभ का बजट सर्वसम्मति से किया पास

जलालपुर तहसील में भ्रष्टाचार और लापरवाही का पर्दाफाश लेकिन सम्बन्धित लेखपाल की बल्ले बल्ले !!

कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!