WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा में इंसानियत की मिसाल: 300 जरूरतमंदों को कंबल भेंट कर दिया सेवा भाव का संदेश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। पीएच चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दरगाह रसूलपुर किछौछा में 16वां कंबल वितरण समारोह समाजसेवा और इंसानियत की मिसाल बनकर सामने आया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के संस्थाध्यक्ष दबीर अहमद एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाई गई।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ सेवा ही जीवन की सच्ची सफलता और कामयाबी का मूलमंत्र है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि सेवा भाव ही मनुष्य की असली पहचान है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। वहीं संस्थाध्यक्ष दबीर अहमद एडवोकेट ने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा से हृदय परिवर्तन संभव है और यही समाज सुधार का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महमूद अहमद एडवोकेट ने कहा कि समाजसेवा से व्यक्ति महान बनता है और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलती है। पवन कुमार मौर्य ने कहा कि समाज की खिदमत से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी बसखारी के प्रबंधक जुहेब खान ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा से आत्मसंतोष की अनुभूति होती है। सपा युवा नेता फैजान खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल ठंड से राहत देना ही नहीं, बल्कि समाज में करुणा और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है।

समारोह के दौरान कुल 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण से पूर्व संस्थाध्यक्ष दबीर अहमद एडवोकेट एवं कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर अबरार मुजाबिर, मो. मातूफ, मो. इस्लाम, मुनीर शाह, मो. आतिफ, नजीर शाह, नौशाद खान, आसिफ राना, डॉ. इरफान, कबीर, रफीक, इश्तियाक एडवोकेट, मोहसिन खान, राजेश गुप्ता, मो. आसिफ, लल्लन, इश्तियाक, तनवीर, बालकेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अन्य खबर

खबर छपी तो खुली पालिका की नींद! नाला साफ किए बिना ही फिर रख दी पटिया, जलभराव का संकट बरकरार

बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था की आंधी! मुबारकपुर में पूरी रात गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का जयघोष, समाजसेवियों का सम्मान

‘17 व 22 के बाद 27 भी हराएंगे’ पर भड़के सपा जिलाध्यक्ष ने राजभर को कह दिया ‘पागल-सनकहा’! गरमाई राजनीति

error: Content is protected !!