WhatsApp Icon

अलनपुर में स्वतंत्रता सेनानी मिर्ज़ा अय्यूब बेग स्मारक द्वार का हुआ भव्य उद्घाटन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा विकास खंड के अलनपुर गाँव में स्वतंत्रता सेनानी मिर्ज़ा अय्यूब बेग की स्मृति में निर्मित स्मारक द्वार का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एआईएमआईएम पूर्वांचल सचिव एवं गाज़ी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मुराद अली तथा एआईएमआईएम के जिला उपाध्यक्ष मिर्ज़ा इफहामुल्ला बेग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्मारक द्वार का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में मिर्ज़ा अय्यूब बेग के योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे स्मारक नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देते हैं।
एआईएमआईएम जिला उपाध्यक्ष व अलनपुर ग्राम प्रधान भावी प्रत्याशी इफहामुल्ला बेग ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संजोना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्मृति स्मारक द्वार उद्घाटन के बाद अखाड़ा पहुंचे गाज़ी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष व एआईएमआईएम के पूर्वांचल सचिव मुराद अली व भावी प्रधान प्रत्याशी इफहामुल्ला बेग
का भव्य स्वागत किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में मदरसा मिसबाहुल उलूम के प्रबंधक महबुबुर्रहमान बेग सहित अक्सीमुद्दीन बेग, अफ़सारूद्दीन बेग पहलवान, रहीमुद्दीन बेग, आजुद्दीन बेग, सलमान बेग, सफीरूद्दीन पहलवान, मसीहुद्दीन बेग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अलनपुर के मिर्ज़ा परिवार को इस स्मारक द्वार के निर्माण व उद्घाटन पर बधाइयाँ दी गईं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!