WhatsApp Icon

नवनिर्वाचित भाजपा नगर अध्यक्ष ने जारी की नए पदाधिकारियों की सूची

Sharing Is Caring:

नवनिर्वाचित भाजपा नगर अध्यक्ष टाण्डा अनुराग जायसवाल ने 06 उपाध्यक्ष, 06 मंत्री व 02 महामंत्री सहित 61 लोगों वाली नगर कमेटी गठित कर सूची जारी कर दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा सहित जिला प्रवासी व मंडल प्रवासी की स्वीकृत से टाण्डा मंडल अध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने गुरुवार की देर शाम को टाण्डा मंडल की कार्यकारणी समिति की सूची जारी कर दिया है। 61 लोगों वाली कमेटी में 16 पदाधिकारी व 45 सदस्य शामिल हैं। नवमनोनीत कमेटी के पदाधिकारियों में आधा दर्जन मंडल उपाध्यक्ष व आधा दर्जन मंडल मंत्री सहित दो महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं। उपाध्यक्षों में मनोज साहू, दशरथ मांझी, रामकुमार मौर्य, संगीता यादव, अंशुली कपूर, गौतम उपाध्याय शामिल हैं जबकि मंडल मंत्रियों में प्रबालदेव रॉय, संगीता कन्नौजिया, अंकित अग्रवाल, सावित्री देवी, अंजनी देवी, रीता यादव शामिल हैं। भूपेश तिवारी व राकेश गौड़ रिंकू को मंडल महामंत्री तथा राजेश सलूजा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त 45 सदस्य शामिल हैं जिसमें मुख्य रूप से विधायक संजू देवी, रमेश चन्द्र गुप्ता, घिसियावन मौर्य, संतोष अग्रवाल, राम सूरत मौर्य, तेज़ ओरकाश जायसवाल, लीलावती वर्मा, सुमन गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, तामेश्वर गुप्ता, अदन गुप्ता, संजय गुप्ता, पंडित अजीत द्विवेदी, सैयद दावर हुसैन, तेजस्वी जायसवाल, अंकित जायसवाल, रईस अहमद आदि शामिल हैं। जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने टाण्डा मंडल के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आशा है भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में पूरी टीम पूर्ण रूप से समर्पित रहेगी।

अन्य खबर

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.