WhatsApp Icon

देर रात्रि औचक निरीक्षण में चुस्त दुरुस्त मिला अस्थाई गौशाला

Sharing Is Caring:

नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने संयुक्त रूप से बीती रात्रि टाण्डा नगर में संचालित पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षक में अस्थाई गौशाला की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त पाई गई।
टाण्डा नगर पालिका प्रशासन द्वारा सिकंदराबाद कांशी राम शहरी आवास के समीप संचालित किए जा रहे अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल (गौशाला) का बीती देर रात्रि नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस. के.सिंह ने संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मौके पर 23 पशु मिले जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया जिसमें सभी पशु स्वास्थ मिले। अधिशाषी अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि पशुओं को ठण्ड से बचाने की समुचित व्यवस्था रही तथा मौके पर अलाव भी जलता हुआ पाया गया। उक्त मौके पर टाण्डा प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर मुकेश वर्मा, मसलहुद्दीन खां आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.