WhatsApp Icon

भीषण ठण्ड में चोरों का हौसला बुलन्द – लाखों की नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) ठंड

के बढ़ते मौसम में चोरों के भी हौसले बुलंद हो गए है। बीती रात नगर स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखो के सामान सहित लाखो की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
मामला जलालपुर कोतवाली के नगपुर बाजार स्थित मन्ना साव के घर में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों के सामान समेत लाखों की नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित संदीप गुप्ता पुत्र मन्ना साव ने बताया की नगपुर बाजार स्थित पैतृक घर है जिसमे किराने की दुकान चलती है। प्रतिदिन की तरह देर शाम लगभग सात बजे दुकान बंद कर जलालपुर स्थित नए मकान पर आ गए। सुबह पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली की आपके घर के छत पर लगी आंगन की जाल खुला हुआ है। सूचना पर पहुंचे तो देखा कि बाहर का गेट खुला हुआ हैं अंदर से लगा ताला आरी से कटा और छत के आंगन की जाल खुला हुआ है, जब और अंदर गया तो देखा सभी कमरों का दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और दरवाजे खुले हुए है और अंदर रखी आलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ है। जिसमे रखा दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक पावजेब, एक चांदी का करधन छः जोड़े नए कपड़े, दो लाख पच्चीस हजार रुपए नकदी समेत आलमारी में रखे शैक्षिक प्रमाण पत्र अज्ञात चोरों द्वारा गायब कर दिया। उक्त घटना की सूचना डायल 112 पर करते हुए जलालपुर कोतवाली को भी सूचित किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का घंटो छानबीन किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पीड़ित को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। बाद में पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने और अज्ञात चोरों पर ठोस कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है घटनास्थल का जांच कर लिया गया है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करते हुए चोरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

मां-बाप और नानी को खोकर बेसहारा हुईं दो बहनें; मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद तो जागा प्रशासन—अब हर महीने मिलेगा सरकारी सहारा

error: Content is protected !!