WhatsApp Icon

बारात जाने के लिए निकले युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर भीतरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरतल खंडवा निवासी अमरजीत के रूप में हुई है, जो एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरजीत बुधवार की शाम बारात में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव सैदपुर भीतरी गांव में सड़क किनारे पाया गया। शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल मालीपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मालीपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दल-बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।
थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.