अम्बेडकरनगर: गत कई दिनों से सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम पर सेड स्टोरी पोस्ट करने वाले 20 वर्षीय नौजवान का शव गाँव के बाहर एक बाग में पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अन्य सभी बिन्दुओ पर जांच का दावा कर रही है।
सम्मनपुर थानाक्षेत्र के कजरी गाँव के बाहर स्थित एक बाग के पेड़ से 20 वर्षीय गाँव युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मृतक की पहचान गाँव के ही अमित कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। श्री जयप्रकाश ने बताया कि घटना स्थल के आसपास कोई संदिग्ध मामला नहीं नज़र आया जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल अन्य बिदुओं पर भी जांच की जा रही है तथा अमित के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भी देखा जा रहा है।
बहरहाल कजरी गाँव के 20 वर्षीय नौजवान का शव गाँव के ही बाहर स्थित बाग के एक पेड़ से झूलता मिला जिससे सनसनी फैल गई है।




