WhatsApp Icon

अनोखे अंदाज से देर रात्रि तक भक्तिभय माहौल में हुआ प्रतिमा विसर्जन – डीएम ने किया पुरस्कृत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शारदीय नवरात्र पर माता रानी का नौ रूपों में दर्शन प्राप्त करने के उपरांत भक्तजनों द्वारा पवित्र सरयू नदी में प्रतिमा विसर्जित की गई। माता रानी की बिदाई के दौरान निकली भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं देर रात्रि तक झूमते नज़र आए।

टाण्डा नगर क्षेत्र के राजघाट स्थित सरयू नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद टाण्डा ने वृहद स्तर पर तैयारियां की गई थी। टाण्डा नगर क्षेत्र प्रवेश की तीनों दिशाओं पर बैरिकेडिंग लगा कर शोभायात्रा के अलावा अन्य चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था तथा छज्जापुर जाने वाले तीनों मार्गों पर भी बैरिकेटिंग लगा कर शोभा यात्रा को व्यवस्थित किया गया था। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर व्यवस्था देने में जुटे नज़र आये।
छज्जापुर राजघाट पर पहली बार अनोखे अंदाज में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन व गोताखोर की संयुक्त टीम द्वारा हाइड्रा मशीन के सहारे प्रतिमाओं को घाघटा नदी में विसर्जित किया गया जबकि पूर्व में प्रतिमाओं को नांव पर लादकर बीच धारा में जाकर विसर्जित करना पड़ता था जो काफी रिस्क भरा होता था।
टाण्डा विसर्जन घाट पर पहुँचे जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने टाण्डा गोताखोर टीम को नगर पुरस्कार भेट कर उत्साहवर्धन किया। नगर क्षेत्र के आर्यकन्या महाविद्यालय के निकट प्रतिमा वाले ट्रैक्टर को आगे पीछे करने को लेकर सद्दरपुर व ममरेजपुर दुर्गा समितियों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें लाठी डंडे भी निकला और उक्त घटना में आकाश दूबे, राजन दूबे व विपुल घायल हुए। डीजे की तेज आवाज के बीच हुआ मारपीट से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई हालांकि पुलिस ने बड़ी तेजी से हालत पर काबू पा लिया। उक्त घटना की वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
देर रात्रि तक चला विसर्जन कार्यक्रम टाण्डा एसडीएम डॉ शशि शेखर, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, टाण्डा ईओ डॉ आशीष सिंह के समक्ष शांतिपूर्ण व सकुशल माहौल में सम्पन्न हुआ। भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के कारण नगर क्षेत्र की विद्युत सप्लाई लगातार कई घण्टों तक बाधित रही जिसके कारण आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ा हालांकि जिन क्षेत्रों से शोभायात्रा पार हुई वहां पर विद्युत विभाग द्वारा बिजली सप्लाई बहाल करा दिया गया था।

बहरहाल टाण्डा नगर में श्री दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन काफी हर्षोउल्लास के साथ देर रात्रि तक चलता रहा और तहसील, नगर पालिका व पुलिस प्रशासन के साथ श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति भी व्यवस्था देने में लगातार जुटी नज़र आई।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.