WhatsApp Icon

विपुल हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी को किया गिरफ़्तार, शराब ठेका के पास मिला था शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत रविवार को जमुनीपुर में शराब ठेका के पास हुई सभाजीत वर्मा उर्फ विपुल हत्याकाण्ड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त अखिलेश वर्मा पुत्र बेचू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अकबरपुर कोतवाली पुलिस, स्वाट व एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से गवाही गवाहान व इलैक्ट्रानिक साक्ष्य व वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर कैथोलिया प्रईमरी स्कूल के पीछे बाग से अखिलेश वर्मा पुत्र बेचू को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कप्तान केशव कुमार ने बताया कि अभियुक्त की पूंछतांछ व निशादेही पर आला कत्ल पेपर कटर घटनास्थल से कुछ दूर पर हरीराम आदि की बाग से बरामद किया गया।
रविवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर में दारू ठेका के पास सभाजीत उर्फ विपुल की गला काट कर हटी की गई थी जिस सम्बंध में पुलिस ने मुकदमा संख्या 387/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया था। हत्यारोपी के अनुसार मृतक शराब में उससे अधिक खर्च करवा देता था जिसको लेकर कहा सुनी हुई और उसने नशे में होने के कारण पेपर कटिंग ब्लेड से उसके गले पर वार कर दिया था।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.