WhatsApp Icon

यूटा का ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न – बलवेंद्र गंगवार अध्यक्ष व संतोष कुमार बने मंत्री

Sharing Is Caring:

बरेली (रिपोर्ट: कुनाल आर्य) यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा ) बरेली के तत्वाधान में शेरगढ़ ब्लॉक में यूटा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय चुनाव शेरगढ़ बीआरसी पर जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार एवं भोजीपुरा अध्यक्ष विनोद कुमार की पर्यवेक्षता में शिक्षक नियमावली के तहत संपन्न कराया गया। जिसमें बलवेंद्र गंगवार अध्यक्ष व संतोष कुमार ब्लॉक मंत्री चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार , कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, ग्रीश पाल उपाध्यक्ष, भूवेन्द्र सिंह संगठन मंत्री, महेंद्र कुमार गुप्ता संगठन मंत्री, योगेश चन्द्र प्रचार मंत्री , राजीव कुमार संयुक्त मंत्री चुने गए। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। शेरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी शीशपाल सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
वहीं जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने शिक्षकों को यूटा की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम से जुड़ने की अपील की और कडे शब्दों में कहा भ्रष्टाचार चाहें किसी संगठन का पदाधिकारी करें या अधिकारी यूटा संगठन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगा। इस मौके पर कुलदीप यादव चित्रसेन गंगवार,विनय कुमार, सुशांत सिंह नेगी मोहम्मद फारुख मोहम्मद शकील हरेंद्र विनय कुमार प्रताप सिंह महेंद्र गंगवार मोहसीन जितेंद्र कुमार मुकेश कुमार अभिषेक पांडे इत्यादि मौजूद रहे।

अन्य खबर

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.