WhatsApp Icon

अधिक भार का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने दिया धरना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने से आए दिन बिजली का तार जल जाने से गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित की सूचित करने के वावजूद कोई कार्यवाही न होने से नाराज ग्रामीणों द्वारा विद्युत वितरण खंड कार्यालय जलालपुर पर धरना देते हुए अधिक केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग किया।


जलालपुर वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर मोहिबपुर ग्राम सभा में मठिया मंदिर के पास ग्राम सभा हेतु लगाए गए ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड की वजह से आए दिन ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति वाली केबल कटकर गिर जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रांसफॉर्मर केवल 16 केवीए का है जिस पर पूरे गांव के लगभग 60 से ज्यादा कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। ओवरलोड होने की वजह से होने वाली शॉर्ट सर्किट से आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है तथा केबल कटने से जनहानि का भी खतरा लगातार बना रहता है। आए दिन हो रही बाधित विद्युत आपूर्ति से बचने तथा संभावित जनहानि को रोकने हेतु पचासों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की गई। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता झब्बूराम ने बताया कि माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से कार्यालय बंद था जिसकी वजह से ग्रामीणों से मुलाकात नहीं हो पाई। सोमवार को उक्त गांव में बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने के साथ उनकी समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।

अन्य खबर

जन्मदिन पर जनसेवा की मिसाल बने विवेक मौर्य, रक्तदान से लेकर गौसेवा तक हुए कई आयोजन

बसपा शासन में मिला सबसे ज्यादा स्थाई रोजगार, भाजपा सरकार के चुनावी वादे निकले खोखले: दिलीप विमल

झाड़-फूंक का ढोंग रच महिला को बनाया था शिकार, ‘बाबा’ को दबोचने वाली पुलिस टीम पर बरसी एसपी की शाबाशी!

error: Content is protected !!