अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टाण्डा के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन मांग पूरी होने के बाद समाप्त हो गई है। पुलिस आरोपी दीपक केडिया की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार ग़ैरव की तहरीर पर टाण्डा कोतवाली पुलिस ने वार्ड संख्या 15 की सभासद आरती केडिया के पति दीपक केडिया के खिलाफ गाली गलौज, सरकारी कार्यों में बाधा, सरकारी दस्तावेजों को नष्ट करने सहित एससी एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टाण्डा कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी दीपक केडिया को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
आपको बताते चलेंकि नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 11 नवम्बर को टाण्डा घंटाघर लाइब्रेरी के बगल लाइट सही करने पहुंची नगर पालिका कर्मियों की टीम के साथ आरोपो दीपक केडिया ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ कर सरकारी कार्यों में अवरोध उत्पन्न किया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता किया जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियो के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह भी मैदान में आ गए और उन्होंने सख्त तेवर में कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार कदापि बर्दस्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की एकजुटता के कारण नगर पालिका में बुधवार से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार हड़ताल शुरू हो गई जिससे नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने लगी हालांकि नगर पालिका ईओ ने नगर वासियों की सुविधाओं के लिए पानी व्यवस्था जारी रखा और धार्मिक भावनाओं को देखते हए छठ पूर्व पर्व के लिए घाटों पर विशेष सफाई कराई। नगर पालिका कर्मियों ने आरोपी दीपक केडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया था जिसे कोतवाली पुलिस ने पूरा करते हुए कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी दीपक केडिया को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया। गिरफ्तारी के प्रयास से दीपक केडिया के समर्थकों ने आक्रोश प्रकट किया है।
दीपक केडिया के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज – हड़ताल समाप्त


