WhatsApp Icon

धड़ल्ले से हो रही है डुप्लीकेट चाय व नमक की खुलेआम बिक्री, तीन दुकानदार गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद में नकली चाय की पैकेट व नमक की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जो एक तरफ नामचीन कंपनियों का नुकसान कर टैक्स की चोरी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आमजनों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने नकली टाटा चाय पट्टी व टाटा नमक की पैकेट को बरामद करते हके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नकली टाटा चाय व नमक की धड़ल्ले से होने वाली बिक्री की शिकायत के बाद हरकत में आई अकबरपुर पुलिस टीम ने अखिलेश गुप्ता पुत्र उमेश गुप्ता निवासी मनीष किराना स्टोर बस स्टेण्ड कोतवाली अकबरपुर व धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र दयाराम राजन जनरल स्टोर बस स्टेण्ड कोतवाली अकबरपुर, कपिल देव पुत्र सन्तराम निवासी मुरादाबाद कोतवाली अकबरपुर को हिरासत में लेकर उनकर कब्जे से अवैध रूप से बेचे जा रहे 89 पैकेट टाटा चाय पत्ती प्रीमियम व 525 पैकेट नकली टाटा नमक बरामद किया है। उक्त मामले की शिकायत टाटा कंज्यूमर लिमिटेड के जनार्दन वर्मा की लिखित तहरीर पर थाना अकबरपुर में उपरोक्त दुकानदार के विरूद्ध मुकदमा संख्या 654/24 धारा 63 कॉपी राइट एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त छापेमारी व गिरफ्तारी में उप निरीक्षक शंशाक शुक्ला, शशिकान्त मौर्या, रमेश कुमार आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.