WhatsApp Icon

टाण्डा: 24 घंटे में मिली एक और लाश, संयोग या साज़िश में उलझी पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: होली के बीच टाण्डा में मातमी सन्नाटा है। 24 घंटे के भीतर दूसरी लाश मिलने से पुलिस महकमे में हलचल और इलाके में दहशत का माहौल है। ताज़ा मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर बेलदहा के अकूतपुर का है, जहां बुधवार सुबह नहर किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय अरविंद प्रजापति पुत्र राधेश्याम, निवासी चौबे का पूरा एकडल्ला थाना हंसवर, के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना से एक दिन पहले ही मंगलवार की शाम टाण्डा के चर्चित लकड़ी व्यापारी सुरेन्द्र मांझी की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी गई थी। अभी पहली वारदात की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि दूसरी लाश ने पुलिस के सामने नए सवाल खड़े कर दिए।
दोनों घटनाओं के बीच क्या कोई कड़ी है? क्या यह महज़ इत्तेफाक है या फिर किसी सुनियोजित साज़िश का हिस्सा? पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों मामलों को अलग-अलग और साथ-साथ—दोनों एंगल से खंगाला जा रहा है। कॉल डिटेल, पुरानी रंजिश और आपसी संपर्कों की जांच की जा रही है।
होली के मौके पर लगातार दो मौतों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांवों में चर्चा है, लेकिन खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं।
अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं—क्या यह रहस्य जल्द खुलेगा या टाण्डा की फिज़ा में संदेह और डर और गहराएगा?

अन्य खबर

मेंथा प्लांट में धमाका: टंकी फटने से तीन झुलसे, दो की हालत गंभीर

20 हजार दो, वरना फर्जी मुकदमे में जाओ जेल! मालीपुर पुलिस पर फिर घूसखोरी का गंभीर आरोप

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.