अम्बेडकरनगर: पूर्वांचल के दो बड़े मंडलों व दर्जनों जनपदों के लोगों के जीवन को सरल बनाने वाले टाण्डा कलवारी पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। मरम्मत कार्य की समय सीमा लगभग पूरी होने वाली है लेकिन कार्य पूर्ण नहीं हो सका है हालांकि सड़क बनाने का शुरू होने से आमजनों खुशी प्रकट किया है।
बताते चलेंकि घाघरा नदी के सहारे अम्बेडकर नगर व बस्ती जनपद को जोड़ने के लिए लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से 72 खम्बों पर 2231 मीटर टाण्डा कलवारी पुल को 2013 में आमजनता को समर्पित किया गया था। टाण्डा कलवारी पुल निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल चन्द वर्षों में ही खुल गई और पिलर की बैरिंग मरम्मत का काम आवागमन बन्द कर पूरा किया गया।
ज्ञात रहे टाण्डा कलवारी पुल सिर्फ यातायात का मुख्य मार्ग ही नहीं है बल्कि उक्त पुल व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एकनोखी जीवन रेखा बन बन चुका है जिसके बन्द होने के कारण आमजनों को समय व धन बर्बाद करना पड़ रहा है जिससे आक्रोश भी व्याप्त है।




