अम्बेडकरनगर: जूनूनी आशिक ने प्रेमिका की सहेली पर धारदार हथियार से सरेआम जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दिया। घायल प्रेमिका को नाजुक हालत में महामाया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
टाण्डा नगर क्षेत्र के फत्तूपट्टी निकट शिवम नर्सिग होम मोड़ के पास असगर पुत्र सालकीन निवासी गख्खासराय राजघाट छज्जापुर ने धारदार चाकू (उस्तरा) से आरती निवासी चिलमा जनपद बस्ती के गले व हाथ पर वार कर हत्या का प्रयास किया जिससे अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल आरती ने जहां भाग कर अपनी जान बचाई वहीं राहगीरों ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दिया। घायल आरती व हमलावर असगर को टाण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से आरती को प्राथमिक इलाज के बाद महामाया मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती अपनी सहेली के साथ सिंह ट्रेड्स (किताब कॉपी की दूकान) पर काम करती थी और रात्रि 08 बजे दोनों सहेली काम से वापस लौट रही थी कि जूनूनी आशिक ने आरती पर जान केव हमला कर दिया। आशिक असगर नशे की हालत में था और उसने बताया कि उसकी प्रेमिका को आरती उसके खिलाफ भड़काती थी जिससे नाराज़ होकर आरती को जान से मारने का प्रयास किया। मौके पर अलीगंज व टाण्डा कोतवाली पुलिस भी पहुंच कर जांच कर रही है।




