अम्बेडकरनगर: भीटी थानाक्षेत्र के ग्राम रामपुर ग्रंट में दो सगे भाइयों में ईंटो के आपसी विवाद में 60 वर्षीय मनोरम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ व अन्य वैधानिक कार्यवाही करने का दावा किया है।
भीटी थानाक्षेत्र के रामपुर गिरनट निवासी सुंदरी पत्नी दिनेश ने मंगलवार दोहर लगभग 02 बजे पुलिस को सूचना दिया कि उनके ससुर मनोरम पुत्र रोघाई उम्र करीब 60 वर्ष निवासी रामपुर ग्रंट व ससुर के छोटे भाई राजेश निषाद के बीच ईंट के विवाद को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई। इसी बीच राजेश निषाद द्वारा मनोराम को एक तमाचा मार दिया गया जिससे वह जमीन पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



