WhatsApp Icon

वैश्य स्वाभिमान यात्रा में शामिल हुए सूबे के मंत्री

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर वैश्य समाज द्वारा वैश्य समाज स्वाभिमान यात्रा निकाल कर वैश्य समाज को एक मंच पर लाने और वैश्य समाज के आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए हुंकार भरी।


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर वैश्य स्वाभिमान यात्रा सोमवार दोपहर एक बजे नेवादा स्थित शिप्रा मैरेज हॉल से निकलकर यह अम्बरपुर होते हुए जलालपुर पहुंची जहां पर जलालपुर वैश्य समाज के लोगों द्वारा यादव चौराहे पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत दर्जा प्राप्त मंत्री यात्रा वाहन से उतर कर यादव चौराहे से जमालपुर चौराहे तक पैदल यात्रा किया। तत्पश्चात यह यात्रा मंगुराडिला होते हुए रफीगंज से कटका में सभा में परिवर्तित हो गयी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपसभापति पीसीएफ व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पीएससी रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज का प्रमुख अंग है जो समाज को पोषण देता है। देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने में वैश्यों का प्रमुख योगदान होने के बावजूद राजनीतिक स्तर पर उनकी बात को रखने हेतु कोई भी प्लेटफॉर्म नहीं है। वैश्य स्वाभिमान यात्रा माध्यम से युवा और उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा असंगठित वैश्य समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वैश्य स्वाभिमान यात्रा के संयोजक संतोष गुप्ता और उनसे कंधे से कन्धा मिलाकर मेहनत करने वाले सदस्यों को प्रशंसा करते हुए कहा समाज को एकजुट करने में इन सब का योगदान प्रशंसनीय है। इन सब को जहां भी कभी भी कोई जरूरत पड़ेगी सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। इसके साथ राष्ट्रीय वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ रतन गुप्ता द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संतोष गुप्ता ने बताया कि इस स्वाभिमान यात्रा का मुख्य उद्देश्य असंगठित वैश्य समाज के लोगों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से मजबूत करते हुए स्वावलम्बी बनाना है।
फूलपुर चेयर मैन राम आशीष वरनवाल, किछौछा चेयर मैं ओमकार गुप्ता, मोहम्मदाबाद चेयर मैन डायमंड गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, अनिल जायसवाल, अरविंद गुप्ता , आकाश गुप्ता, लालचंद गुप्ता, रविंद्र गुप्ता समेत सैकड़ों लोगाउजूद रहे।

अन्य खबर

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

दरगाह किछौछा में लापरवाही की चिंगारी: पवित्र नीर के पास की झाड़ियां बनी नशेड़ियों का अड्डा, आग से हड़कम्प

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.