प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर स्टडी प्वाइंट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-8090884090) स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सफल हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

टाण्डा तहसील के अरखापुर में संचालित स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी के चार छात्रों द्वारा यूपी पुलिस व वैज्ञानिक तकनीकी में अपना स्थान सुरक्षित कर जहां अपने परिजनों व क्षेत्र का नाम रौशन किया है वहीं स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी परिवार भी गदगद है।
लाइब्रेरी संचालक शिवम यादव द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में यूपी पुलिस में सेलेक्ट हुए अमित यादव, पीयूष सिंह व अमित कुमार यादव एवं बीएआरसी वैज्ञानिक तकनीशियन में सेलेक्ट हुए प्रियांशु कुमार शर्मा को भाजपा के टाण्डा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष दशरथ मांझी, महामंत्री राकेश गौड़ सहित सभासद आशीष यादव, विशाल मांझी, आशीष सोनी, सुरेश यादव, विनोद, प्रतीक वर्मा आदि ने सफल हुए छात्रों को मेडल व माला पहना कर उत्साहवर्धन किया। लाइब्रेरी परिवार की तरफ से सफल हुए छात्रों को उपहार भी भेंट किया गया एवं अंत में संचालक शिवम यादव द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




