मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे अतरौलिया के विधायक संग्राम सिंह यादव
अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जलालपुर नगर क्षेत्र के मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतरौलिया के विधायक संग्राम सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिसका संचालन विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अबुल बशर अंसारी ने किया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के बाद संयुक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संग्राम यादव ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार नौजवानों के सपनों को तोड़कर उनका भविष्य अंधकार मई बना रही है।
पिछले 6 माह से हर भर्ती को जानबूझकर लीक करवाकर बेरोजगार रखने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने नाम न लेते हुए क्षेत्रीय सांसद के दल बदल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मतदाताओं का विश्वास तोड़ने वाले सांसद को आगामी लोकासभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर ने प्रदेश व केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि डबल इंजन की सरकार देश में रामराज का ढिढोरा पीट रही है मगर यहां बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है हर तरफ भय, भूख और भ्रष्टाचार का साम्राज्य कायम है। वही पूर्व मंत्री विधायक टांडा राम मूर्ति वर्मा व आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है जिसकी सुरक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का केंद्र में होना आवश्यक है। इन नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी लाल जी वर्मा के हाथों को मजबूत करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा में भेजने का आह्वाहन किया। जबकि पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी लाल जी वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता सपा और कांग्रेस पार्टी की तरफ आस भरी निगाह से देख रही है उन्होंने स्वयं के समर्थन की अपील की साथ ही कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनावी मैदान में उतरकर पूर्व में सपा सरकार में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचने की बात कही। जबकि सम्मेलन में मौजूद प्रदेश महासचिव अनिसुर रहमान पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव यूथ ब्रिगेड के बाद लोहिया वाहनी के डॉक्टर अभिषेक सिंह जिला प्रवक्ता राजित राम यादव वर्तमान जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव धर्मेंद्र सिंह यादव अजीत यादव, महिला सभा के जिला अध्यक्ष सीमा यादव समेत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित वर्मा आलोक पाठक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने भी मंच पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न दलों के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी समाजवादी पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा।





