अम्बेडकरनगर: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार को चेकिंग के दौरान 105 वाहनों का चालान एवं 01 वाहन से शमन शुल्क जमा किया गया है।बताते चलेंकि 01 मई से अब तक 2625 वाहनों का चालान एवं 92 वाहनों से 96 हजार 300 रुपये शमन शुल्क जमा कराया जा चुका है।
पुलिस कप्तान श्री केशव के उक्त आदेश के क्रम में ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मई माह में अब तक 373 चालकों को चेक किया गया, जिनमें से 07 टेस्ट के अनुरुप पाया गया जिसके विरुद्ध चालान/प्रवर्तन की कार्यवाही एवं 70 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
बहरहाल एसपी केशव कुमार के निर्देश पर पूरे जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।




