मैनपुरी (रिपोर्ट: गुलज़ार शकील) भोगांव। लोहिया बाहिनी के राष्ट्रीय सचिव योगेश कठेरिया ने कहा कि आने बाले बिधानसभा चुनाव में प्रदेश मे सपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी जिससे प्रदेश मे खुशहाली आयेगी, भाजपा सरकार मे प्रदेश की जनता महंगाई से कराह रही है और भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। योगेश कठेरिया शुक्रवार को नगर के शिव बाटिका के मुलायम सिह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव तौसीफ खान एंव सपा छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव के स्वागत समारोह मे उपस्थित सपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा की केन्द्र एंव प्रदेश सरकार से आज पूरे देश एंव
प्रदेश की जनता परेशान है और भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तौसीफ खान ने कहा कि सपा सभी धर्मो को साथ लेकर चलने बाली पार्टी है लेकिन भाजपा सरकार मे ऐसा नही है भाजपा सिर्फ प्रदेश मे अराजकता फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है जो कि सपा कार्यकर्ताओ के रहते सम्भव नही है। सपा नेता मुहम्मद अली ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी मे जुट जाये और आगामी होने बाले बिधानसभा चुनाव मे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प ले। इस मौके पर अहमद अली, हाफिज रिजवान, जगराम सिंह, आलोक शाक्य, डा0 अकरम, मोनू यादव, अशोक यादव, गौरव कठेरिया, ऋषि यादव, अवीद रहमान आदि मौजूद थे।
आगामी विधानसभा चुनाव मे सपा की सरकार तयः योगेश कठेरिया


