WhatsApp Icon

स्व. श्रद्धा यादव की पुण्यतिथि पर पुनः 51 सिलाई मशीनों का निःशुल्क होगा वितरण, 14 अप्रैल से पंजीयन शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी के तत्वावधान में स्व. श्रद्धा यादव जी पत्नी डॉ शरद यादव की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर इस वर्ष भी 51 सिलाई मशीनों का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 28 जून रविवार को आयोजित होगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शरद यादव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि वे सिलाई कार्य के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शरद यादव के निवास स्थान बसखारी पर किया जाएगा। इच्छुक महिलाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू की हो जाएगी। पंजीकरण कार्यालय के.एन. इंडस्ट्रीज, बसखारी–टांडा रोड, निकट नहर के पास में बनाया गया है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पात्र महिलाओं से पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट
बसखारी के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि विधवा व गरीब जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिससे वो अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

बरक्षा के दिन टूटा रिश्ता: “लड़की नहीं करना चाहती शादी”, एक फोन ने उड़ाए अरमान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.