WhatsApp Icon

महिला सुरक्षा पर सक्रिय प्रधान सोहराब, मिशन शक्ति अभियान में दिलाई जागरूकता की डोज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महिला सुरक्षा को लेकर ग्राम पंचायत रसूलपुर खासपुर में सोहराब (प्रधान) की सक्रिय पहल पर मिशन शक्ति 5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना अलीगंज की पुलिस टीम ने महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।

उपनिरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में महिला आरक्षी रजनी सिंह, कांस्टेबल सनोज यादव व कांस्टेबल सत्यम सिंह सहित एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर क्राइम 1930 तथा आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संपर्क करने की अपील की। साथ ही आत्मरक्षा के उपायों और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस मौके पर सोहराब (प्रधान) ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने गांव में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने तथा सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रधान ने महिला सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, जागरूकता और चौमुखी विकास को बढ़ावा देने का भी संकल्प दोहराया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर अभिजीत आर. शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव, सीओ टांडा शुभम कुमार तथा थाना अलीगंज प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। अंत में ग्राम प्रधान सोहराब व स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने की मांग की।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

बरक्षा के दिन टूटा रिश्ता: “लड़की नहीं करना चाहती शादी”, एक फोन ने उड़ाए अरमान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.