WhatsApp Icon

जानिए, व्यापारी नेता का टांडा में आखिर क्यों हो रहा है स्वागत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व्यापारी नेता प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता का औद्योगिक बुनकर नगरी में अनवरत भव्य स्वागत जारी है। नगर पालिका टांडा द्वारा निर्मित दुकान के किरायदारों द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है।


बताते चलेंकि टांडा नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निर्मित सैकड़ों दुकानदारों से नगर पालिका द्वारा किराया नहीं जमा कराया जा रहा था जिसको लेकर काफी उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ट के जिला संयोजक प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता द्वारा व्यापार बन्धुओ की बैठक में दुकानदारों का किराया जमा कराने का प्रस्ताव रखा गया था जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित निर्देश देकर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा था। नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा दुकानों का किराया जमा करना शुरू किया गया तो दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। दुकानदारों द्वारा श्री शंकर का लगातार फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है।

अन्य खबर

टाण्डा में विधायक के धरने का असर: बिजली विभाग झुका, अधिकारियों ने दिया भरोसा; कटे कनेक्शन जोड़े, धरना समाप्त

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा: धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा, बुनकरों का ऐलान— ‘अधिकारी बुलाओ, नहीं तो आंदोलन तेज होगा’

‘कागजों में विकास, गलियों में दलदल!’ — जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.