WhatsApp Icon

ग्रामीणों ने श्रमदान कर सरकारी भूमि पर बने मदरसा को स्वयं किया ध्वस्त, जानिए पूरा मामला

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुसार सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू हुआ जिसमें जिला अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट पर सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से बने जनपद के 25 मदरसा की बिल्डिंगों को हटाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया। जलालपुर तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तहसील क्षेत्र के चार मदरसों पर बुल्डोजर चलाया गया जिससे हड़कम्प मच गया।


बसखारी क्षेत्र के मुहम्मदपुर मुसलमान में संचालित मदरसा इस्लामिया इमदादुल उलूम का नाम भी सरकारी भूमि पर बने मदरसों की सूची में शामिल था जहां के ग्रामीणों द्वारा बुधवार को विधिवत श्रमदान कर मदरसा की बिल्डिंग को स्वयं ध्वस्त कर दिया। बताते चलेंकि प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने मदरसों के प्रबंधकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। मदरसा इस्लामिया इमदादुल उलूम की बिल्डिंग ध्वस्त करने के बाद ग्रामीणों ने शपथ लिया कि बहुत जल्द अपनी भूमि पर मदरसा इस्लामिया इमदादुल उलूम को स्थापित करेंगे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.