WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में भी चार मदरसों पर चला बुल्डोज़र, अवैध सूची में 25 मदरसों का नाम शामिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रदेश सरकार के निर्देश पर सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से हुए निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान तेज़ हो चुका है। रविवार को जनपद की तहसील जलालपुर में चिन्हित चार मदरसों के अवैध निर्माण को बुल्डोज़र के सहारे ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई।
जलालपुर उपजिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल व सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ चार मदरसों पर बुल्डोजर की कार्यवाही की गई जिसमें जलालपुर नगर क्षेत्र में तीन व भियांव क्षेत्र में एक मदरसा शामिल है।
बताते चलेंकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा प्रशासन को दी गई सूची के अनुसार जनपद में कुल 25 मदरसा सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से संचालित हो रहा है जिसमें जलालपुर में चार, टांडा में चार, अकबरपुर में पांच, भीटी में एक व आलापुर में 11 मदरसा शामिल है।


जिलाधिकारी अनूपम शुक्ला के निर्देश पर जलालपुर तहसील व पुलिस प्रशासन के संयुक्त अभियान में मदरसा निजामिया ए. एस मुस्तफा हाफिजपुर भियांव, मदरसा नूर फातिमा पब्लिक स्कूल बसिया, गुलाम खान मदरसा इस्लामिया सिराजुल उलूम धौरुआ रूढा व मदरसा नुरुल आईपीएस अवधना इस्माइलपुर शामिल है।
बहरहाल शासन की मंशा पर सरकारी भूमि पर बने चार मदरसों की बिल्डिंग पर बुल्डोजर चलाया गया है तथा अन्य सरकारी भूमि पर बने मदरसों को स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है अन्यथा उन पर भी शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!