WhatsApp Icon

26 केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई कनिष्क सहायक, लिपिक व स्टार lll की परीक्षा ने 5191 परीक्षार्थी रहे नदारत

Sharing Is Caring:

जनपद के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई कनिष्क सहायक, कनिष्क लिपिक एवं सहायक स्टार–||| की मुख्य परीक्षा सकुशल संपन्न

जिलाधिकारी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर: कनिष्क सहायक, कनिष्क लिपिक एवं सहायक स्टार–||| की मुख्य परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला, परीक्षा केंद्र रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा में लगाए गए कार्मिकों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा की समस्त गतिविधियों को सकुशल संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्षों में संचालित हो रही परीक्षा का अवलोकन किया, उन्होंने परीक्षा कक्षों का भी भ्रमण किया तथा कक्ष निरीक्षकों से माननीय आयोग के निर्देशानुसार नकल विहीन एवं सकुशल परीक्षा संपन्न करने के निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु तैनात किए गए सभी मजिस्ट्रेटरों एवं पुलिस अधिकारियों को नियमित सतर्क रहकर परीक्षा की समस्त गतिविधियों को संचालन हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संचालित पाई गई।
जनपद के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कनिष्क सहायक, कनिष्क लिपिक एवं सहायक स्टार–||| की मुख्य परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 11856 परीक्षार्थियों के सापेक्ष परीक्षार्थी 6473 उपस्थिति तथा 5191 अनुपस्थित रहे।

अन्य खबर

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

सुबह स्कूल का गेट नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर का नजारा देख ग्रामीणों के उड़ गए होश! सुरक्षा गार्ड के कमरे में फंदे से लटका मिला पीआरडी जवान

error: Content is protected !!