WhatsApp Icon

किछौछा में दबंगई के बल पर की जा रही है टोकन वसूली, चालक की पिटाई से आक्रोश

Sharing Is Caring:

महिला ने पूंछा कि मेरा क्यों—! तो जवाब मिला कि तेरे बाप का ठेका है क्या।

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा द्वारा टैक्सी स्टैण्ड वसूली के लिए ठेका दिया गया है। ठेकेदार के दबंग गुर्गों द्वारा एक ई रिक्शा चालक की उस समय जमकर पिटाई कर दिया गया जब वो ई रिक्शा से अपने निजी कार्य के लिए जा रहा था। बीच बचाओ के दौरान पहुंची ई रिक्शा चालक की माँ से भी अभद्रता की गई जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मुराद अली ने भी घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए दबंगो के खिलाफ मुकदमा लिख कर कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग किया है। पीड़ित चालक ने बसखारी थाना पर तहरीर देकर न्याय की गोहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी थानाक्षेत्र के किछौछा निजामुद्दीन पुर निवासी अबूजर पुत्र सईद खान सोमवार को घरेलू निजी कार्य से अपना ई रिक्शा चला कर जा रहा था कि चुंगी के निकट पहुँचते ही चार लोगों ने घेर कर टोकन मांगना शुरू किया जिसपर अबूजर ने बताया कि आज ई-रिक्शा पर कोई सवारी नहीं बैठाई जा रही है और वो अपने निजी कार्य करने के लिए जा रहा था। आरोप है कि इसके बाद भी दबंगई का परिचय देते हुए चारों लोगों द्वारा पहले गाली गलौज की गई और माना करने पर मारपीट किया गया तथा घर वालों को सूचना देने के लिए जब मोबाइल निकाला तो उसे जबरन छीन कर पटक दिया जिससे वो क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना के बीच ही उनकी मां शबाना भी पहुंच गई और दबंगों को मारपीट करने से मना करने लगीं लेकिन उनको भी गाली गलौज दी गई और उनके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित अबूजर द्वारा बसखारी थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर न्याय की गोहार लगाई गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष व गाज़ी फाउंडेशन के संस्थापक मुराद अली ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए अन्यथा एसपी से भी मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए जो भी करना पड़ेगा उसके लिए पूरी टीम तैयार है।
बहरहाल टैक्सी स्टैंड नीलामी के बाद दबंगई से टोकन उसूली करने की घटना अकसर सुनाई देती है तथा दूर दराज से आने वालों से भी दंबगई के बल पर बिना स्टैंड की सुविधा उपलब्ध कराए टोकन वसूली की जा रही है तथा विरोध करने वालों के साथ जमकर मारपीट भी की जाती है जिसकी क्षेत्र में लगातार चर्चाएं भी रहती है। वीडियों नीचे देखें।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.