WhatsApp Icon

फुटपाथ व नालियों पर अवैध कब्जा करने वालों को एसडीएम ने दी चेतावनी, सोमवार के बाद चलेगा अभियान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकनगर: जलालपुर नगर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के चलते स्थानीय नागरिकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर मुख्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और नालियों पर कब्जा किए जाने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे रोजाना यातायात में भारी रुकावट आती है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अतिक्रमण कर्ताओं को चेतावनी दी है।

जलालपुर तहसील और नगर पालिका प्रशासन ने सभी अतिक्रमण कर्ताओं को 30 जून तक अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने का आदेश जारी किया है। उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल ने इस आदेश की जानकारी देते हुए कहा कि अगर 30 जून तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो तहसील प्रशासन, नगर पालिका परिषद और पुलिस के संयुक्त रूप से बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
नगर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की थी, लेकिन व्यापारियों और व्यापार मंडल के विरोध के कारण प्रशासन अक्सर पीछे हट जाता था। इस बार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, जिससे नगरवासियों में एक उम्मीद जगी है कि अब अतिक्रमण की समस्या का समाधान होगा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन इस आदेश को प्रभावी रूप से लागू करता है तो जाम की स्थिति में सुधार होगा और नगर क्षेत्र में आवागमन सुचारू होगा। नागरिकों ने प्रशासन से यह भी अपील की है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ उचित पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.