WhatsApp Icon

टाण्डा एसडीएम की बड़ी कार्रवाई: अवैध नवजीवन क्लीनिक सील, प्रसूता की मौत का मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी- आजमगढ़ रोड पर कथित रूप से संचालित नवजीवन क्लीनिक को प्रशासन ने सील कर दिया। प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आया और देर रात संयुक्त टीम ने क्लीनिक पर ताला जड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बुकिया गांव निवासी 28 वर्षीय प्रियंका पत्नी संदीप कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर नवजीवन क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। रात में ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। शुक्रवार सुबह अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक में न तो जरूरी दवाएं थीं और न ही आपात स्थिति से निपटने की समुचित व्यवस्था।

हालत गंभीर होने पर क्लीनिक की ओर से पहले प्रियंका को अकबरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रियंका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका के पति संदीप कुमार ने बसखारी थाने में तहरीर देकर क्लीनिक संचालकों पर गंभीर लापरवाही और अवैध रूप से क्लीनिक संचालन का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद टांडा उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर, स्वास्थ्य विभाग की टीम और बसखारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजीवन क्लीनिक को सील कर दिया।

बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

अन्य खबर

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.