WhatsApp Icon

टांडा स्टेट बैंक में अब करंट एकाउण्ट उपभोक्ताओं को मिलेगी विशेष सुविधा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय स्टेट बैंक की शाखा टांडा में व्यापारी वर्ग के उपभोतकों के लिए करंट एकाउंट हब बनाया गया है जहां करंट होल्डर उभोक्ताओं के लिए बैठने व एक ही काउंटर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष काउंटर बनाया गया है। बुधवार को करंट एकाउंट हब का संजीत कुमार उप महाप्रबंधक गोरखपुर द्वारा अनावरण किया गया।

उक्त मौके पर सहायक महाप्रबन्धक क्षेत्रीय व्यवसायिक आलोक यादव, निखिल दीक्षित, सतेंद्र मिश्रा सहित व्यापारी प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता, शोएब अहमद, भूपेश जायसवाल उर्फ डब्बू भाई, कफील अहमद, बृजलाल आदि मौजूद रहे। उक्त अवसर पर उभोक्ताओं को एसबीआई द्वारा चालू व करंट खातों पर मिलने वाली छूट व लाभ के सम्बंध में विस्तृत जानकारियां दी गई एवं बैंक सम्बन्धित धोखाधड़ी से बचने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।

अन्य खबर

पीडीए चौपाल से सपा का चुनावी बिगुल: नसीमुद्दीन बोले—‘जनता चाहती है बदलाव’, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

अग्निकांड पीड़ितों को सहारा देने पहुंचे ओपी राजभर, लेकिन बयानबाजी से मचा सियासी धमाका; अखिलेश से लेकर AIMIM तक पर बरसे, गाज़ी बाबा पर भी अभद्र टिप्पणी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.