WhatsApp Icon

अंतर्राष्ट्रीय क़व्वाल रईस अनीस साबरी के कलाम पर मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे जायरीन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: सूफी कव्वाली के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रईस अनीस साबरी दरगाह मखदूम अशरफ के आस्तना पर पहुंच कर कलाम पेश किया जिस पर मौजूद जायरीन झूमते नज़र आए।


दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ के प्रयास से दरगाह किछौछा पहुंचे रईस अनीस साबरी की कव्वाली पर मौजूद भीड़ मंत्रमुग्ध होकर झूमती रही।
639वें उर्स के मौके पर मखदूम अशरफ के वंशज, शहज़ादा-ए-अनीस समाजसेवी मौलाना अजीज अशरफ पूर्व अध्यक्ष मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी दरगाह किछौछा के दो खास मेहमान आए थे जिनमें एक सूबे के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी व दूसरे विश्व प्रसिद्ध सूफी क़व्वाल रईस अनीस साबरी शामिल रहे। शाहज़ादाये अशरफुल मशायख सैय्यद मोहामिद अशरफ शारिक मियां की सरपरस्ती में सम्पन्न हुई कव्वाली के दौरान रईस अनीस साबरी की एक झलक पाने के लिए लोग काफी उत्साहित नज़र आ रहे थे। उक्त अवसर पर मखदूम अशरफ के वंशज मौलाना अनीस अशरफ अशरफी उल जिलानी प्रबन्धक जामिया बीबी सुल्तां खातून लीलबनात बसखारी, डॉक्टर मो.फहीम शेख, सैय्यद जहांगीर अशरफ, सैय्यद शेखू अशरफ, सैय्यदसैय्यद रेहान अशरफ, सैय्यद अली रज़ा, सैयद अली अशरफ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.